फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   244 more including health workers found corona positive in two days

दो दिन में स्वास्थ्य कर्मियों समेत 244 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
244 more including health workers found corona positive in two days
कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में बढ़ता जा रहा है। मंगलवार और बुधवार की रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 206 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 35 लोग एंटीजन और 3 ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस व स्वास्थ्य कर्मी, छह बच्चे, पंद्रह किशोर, 43 महिलाएं शामिल हैं। 244 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की संखया 2040 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि दो दिन में 420 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.संजय अग्रवाल ने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार और बुधवार की रात आई थी। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में 63, जोया 55, हसनपुर में 41, धनौरा में 31, गजरौला में 22 और रहरा में 31 लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में फैक्टरी कर्मी, चार स्वास्थ्य कर्मी, छह बच्चा, 15 किशोर, 43 महिलाएं और चालीस से 90 साल तक के 53 लोग शामिल हैं। इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 2040 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1529 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 605 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 920 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार और गुरूवार को 420 लोग और स्वस्थ्य हो गए हैं। अब 633 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed