फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   2404 provided a vaccine to protect against corona

2404 ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
2404 provided a vaccine to protect against corona
अमरोहा में बुजुर्ग को कोरोना बचाव का टीका लगाती नर्स। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को चालीस बूथों पर पंजीकृत 6800 में से 2404 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इसमें 4396 लोग छूट गए हैं। टीकाकरण के दौरान बूथों पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, मुन्नीदेवी अस्पताल, रहरा, गजरौला समेत चालीस सीएचसी और पीएचसी में 40 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया जनपद में शुक्रवार को 2358 बुजुर्गों और 48 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहला और दूसरा टीका लगवाया है। कहा कि 45 साल से ज्यादा उम्र वाला हर व्यक्ति टीकाकरण के योग्य है। सभी बूथों पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed