फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   24 more people returned from foreign travel, the number increased to 151

विदेश यात्रा से 24 और लोग लौटे, 151 हुई संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
24 more people returned from foreign travel, the number increased to 151
अब तक 151 लोग विदेश यात्रा करके शहर में लौटे है। इसका डाटा नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को जारी किया गया। विदेश से लौटने वाले 126 लोगों को ट्रेस कर कोरोना की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 29 लोग लापता हैं, उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट सभी यात्रियों पर नियमित निगरानी की जा रही है। अधिकारियों की मानें तो पहले इन यात्रियों की जांच हवाई अड्डे पर की गई थी। जिसके बाद एहतियात के तौर पर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ सभी का डाटा साझा किया गया है। यात्रियों का डाटा मिलते ही सभी टीमें यात्रियों के मोबाइल नंबर व उनके पते की जांच शुरू की जा रही है। जांच के बाद बारी-बारी से सभी को उनके ही घरों में आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि अब तक शहर में विदेश यात्रा करके 151 लोग लौटे हैं। इनमें से 129 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। 29 लोग ट्रेस नहीं हो सके हैं, उनका नंबर बंद आ रहा है। जल्द ही ट्रेस कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा। अधिकारियों की मानें तो कोविड़ के नए वेरिएंट ओमिक्रान से प्रभावित प्रमुख देशों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) यूरोप, मारिशस, न्यूजीलैंड, जिबांबे, सिंगापुर, हांगकांग, साउथ अफ्रिका, बोत्सवाना ब्राजिल, बांग्ला देश, चाइना और इजराइल जैसे देश सहित दुनिया के कुल 12 देश शुमार है। कोरोना की नई गाइड लाइन आने के बाद इन देशों की संख्या को बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा। डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि वापस लौटे सभी यात्रियों को आइसोलेट कर उसकी मॉनिटरिंग खुद विभाग द्वारा की जा रही है। सभी यात्रियों के अपडेट विभाग के आला अधिकारियों तक भेजी जा रही है। यात्रा करके लौटे कई यात्रियों में एक ही परिवार के कई सदस्य भी बताए गए है। जबकि अधिकतर यात्री अकेले बताए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed