फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   24 lakh dustabin stolen from city

शहर के गली मोहल्लों से 24 लाख के कूड़ेदान %गायब’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
24 lakh dustabin stolen from city
शहर के आंबेडकर पार्क के पास से गायब हुआ एक कूड़ादान - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। शहर के चौक चौराहों और गलियों में लगे कूड़ेदान गायब हो गए। कूड़ा डालने के लिए ये कूड़ेदान लोगों को ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। जबकि पांच महीने पहले ही नगर पालिका ने करीब 24 रुपये में 676 कूड़ेदान खरीदे थे। इसका खुलासा आरटीई में हुआ है। ये कूड़ेदान शहर को स्वच्छ बनाने के लिए खरीदे गए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि ये कूड़ेदान गोदाम में डंप है या कागजों में खरीदारी की गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद के आरटीआई कार्यकर्ता पवन अग्रवाल ने नगर पालिका से कई बिंदुओं पर सूचना मांगी है। इसमें एक बिंदू कूड़ेदान से संबंधित था। आवेदक ने नगर पालिका अमरोहा में जनवरी 2014 से मार्च 2019 तक सफाई कार्य के लिए खरीदे गए कूड़ेदान का विवरण मय बिल वाउचर के साथ सूचना मांगी थी। 26 जुलाई को नगर पालिका आवेदकों को सूचना भेजकर इस संबंध में जानकारी दी। नगर पालिका की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक वर्ष 2018-19 जैम पोर्टल के जरिये पालिका ने 338 जोड़ा कूड़ेदान खरीदे गए। इसमें 100 लीटर की क्षमता वाले 150 जोड़े शामिल हैं। इनकी कीमत 10,77,000 रुपये है। वहीं 188 जोड़े कूड़ेदान 13,06,600 में खरीदे गए। ये खरीदारी मार्च महीने की बताई जा रही है। सूचना में ये भी दावा किया गया है कि कूड़ेदान नगर क्षेत्र में स्थापित है, जिसे निरीक्षण कर देखा जा सकता है। जबकि हकीकत में शहर के 34 वार्डों के गली मोहल्लों में ये कूड़ेदान ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। चौक चौराहों से ये कूड़ेदान गायब है। कब लगे और कब गायब हो गए, इसका पता लोगों को भी नहीं चल सका।
विज्ञापन

ऐसे की गई है खरीदारी
डस्टबिन लागत
188 जोड़ा 13.66 लाख रुपये
150 जोड़ा 10.77 लाख रुपये
डस्टबिन गायब होना गंभीर बात है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। सफाई कर्मियों से जानकारी लेंगे। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई होगी। - डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed