{"_id":"68bca746a421596f2301a855","slug":"236-km-ganga-expressway-is-ready-in-amroha-waiting-for-vehicles-to-run-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-147178-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा में 23.6 किमी गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, वाहनों के दौड़ने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा में 23.6 किमी गंगा एक्सप्रेसवे तैयार, वाहनों के दौड़ने का इंतजार
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे का अमरोहा जिले में पड़ने वाला 23.6 किलोमीटर का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। यह खंड अमरोहा की हसनपुर तहसील के 24 गांवों से होकर गुजरता है और इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यातायात व्यवस्था के लिए सफेद पट्टी का कार्य भी पूरा हो चुका है।
क्षेत्र में इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है, लेकिन एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होने में अभी और समय लगेगा। इसकी मुख्य वजह है कि अमरोहा के पड़ोसी जिलों जैसे संभल, बदायूं, हापुड़ और मेरठ में अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है।
इन जिलों में काम पूरा होने के बाद ही एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोला जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा। इसके बनने से यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यह औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार होने से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही पूरे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। निर्माण से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। एक बार पूरा होने के बाद, यह एक्सप्रेसवे न केवल परिवहन को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा।
मंगरौला गांव बना एंट्री और एग्जिट प्वाइंट
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर अमरोहा जिले के लिए मुख्य और इकलौते प्रवेश और निकास द्वार हसनपुर तहसील के मंगरौला गांव के पास बनाया गया है। यहां एक विशाल टी-प्वाइंट का निर्माण किया गया है जो एक्सप्रेसवे को सीधे हसनपुर-रहरा मार्ग से जोड़ता है। यह टी-प्वाइंट स्थानीय लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं से वाहन सीधे एक्सप्रेसवे पर प्रवेश कर सकते हैं और बाहर निकल सकते हैं।
यहां रहेगा टोल प्लाजा
- मंगरौला गांव में बनाए गए इस टी-प्वाइंट के नजदीक ही एक टोल प्लाजा भी स्थापित किया जाएगा। यह टोल प्लाजा इस एक्सप्रेसवे पर अमरोहा जिले से आने-जाने वाले वाहनों से टोल वसूलने का काम करेगा। यह स्थान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल हसनपुर, बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक्सप्रेसवे का मुख्य गेटवे बन गया है।
रूखालू में रहेगा सर्विस वेलफेयर एरिया
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे गांव रूखालू में सर्विस वेलफेयर एरिया बनाया जाएगा। इसलिए भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, यहां पर यात्रियों को पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के बीच में फैल रही हरियाली
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे सिक्स लाइन का है। इसमें तीन लाइनें जाने और तीन लाइन वाहनों के आने के लिए हैं। छह लाइनों के बीच में हुई बैरिकेडिंग में हरे भरे पौधों को विकसित किया जा रहा है। जो हरियाली और पर्यावरण के संरक्षण के लिए तो बेहतर होंगे ही साथ ही यह गंगा एक्सप्रेसवे की खूबसूरती को भी बढ़ावा देंगे।
क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति
-गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से इस पूरे क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां नए उद्योग और व्यवसाय स्थापित होंगे। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा, कृषि उत्पादों को भी मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे न केवल यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच एक मजबूत आर्थिक सेतु का भी काम करेगा।
-- -- -- -- -- -
अमरोहा जनपद में 23.6 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हल्की फुल्की फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। दूसरे जनपदों में कार्य पूरा होने पर जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। -अशोक मोगा, एक्सईएन गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण