फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   लंगूर को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

लंगूर को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
लंगूर को पकड़ने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम
गजरौला। शहर के मोहल्ला बस्ती में पिछले एक महीने से एक लंगूर ने लोगों को परेशान कर रखा है। जिसके पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बस्ती मोहल्ले में वन विभाग की टीम पहुंची। इन्होंने पिंजरा लगाते हुए लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद भी लंगूर को पकड़ा नहीं जा सका। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से लंगूर ने लोगों को परेशान कर रखा है। दो दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। जिससे लोग घायल हुए। लोगों में घर से बाहर निकलते हुए भय बना रहता है। जिसके चलते गुरुवार को पालिका से लंगूर को पकड़वाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को वन विभाग ने इसे पकड़ने का प्रयास किया। रेंजर टीसी पंत ने बताया कि लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन, अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed