फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भविष्य ज्योति समारोह में सैंकड़ों मेधावियों का सम्मान

भविष्य ज्योति समारोह में सैंकड़ों मेधावियों का सम्मान

Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
भविष्य ज्योति समारोह में सैंकड़ों मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला और टीएमयू के ओर से किया गया भव्य आयोजन
विज्ञापन

मेडल व प्रमाण पत्रों से नवाजे गए मेधावी छात्र-छात्राएं

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में जबरदस्त उत्साह के बीच बुधवार को सैकड़ों मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लकी ड्रा के जरिए तीन स्टूडेंट्स को छात्रवृति के लिए भी चुना गया। सम्मान पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मेधावियों का सम्मान करते हुए सीओ जगवीर सिंह चौहान ने बच्चों से संकल्प लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर जोर दिया। साथ ही शहर व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को गजरौला के ब्लाक सभागार में दोपहर बारह बजे से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शामिल होने के लिए सुबह ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ने लगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी जगवीर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बच्चों के सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इंटर कक्षा के बाद बच्चों को सामने सही रास्ता चुनने की सबसे बड़ी चुनौती होती है। प्रतिभाओं को सबसे पहले यह तय करना चाहिए कि उन्हें भविष्य में क्या बनना है। लक्ष्य निर्धारित कर कोर्स चुनना चाहिए और फिर आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस दौरान करीब दो सौ पच्चीस मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टीएमयू से प्रोफेसर विपिन जैन, प्रोफेसर केके झा, प्रोफेसर रवि जैन, प्रोफेसर एमपी सिंह, डा.उत्तम सिंह प्रजापति, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


लकी ड्रॉ के जरिए छात्रवृत्ति के लिए शामिल
गजरौला। अमर उजाला और टीएमयू के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में लकी ड्रा के जरिए तीन स्टूडेंट को छात्रवृत्ति के लिए शामिल किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार शिवम कुमार, दूसरा पुरस्कार हर्ष कुमार बंसल व तीसरा पुरस्कार रीनू सागर को दिया गया। लकी ड्रा विजेताओं को टीएमयू में प्रवेश लेने पर क्रमाश: 15, 10 और पांच हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed