{"_id":"5bbe593e867a5528296cca94","slug":"201539201342-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई राम बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई राम बारात
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव के तत्वावधान में बुधवार को भगवान राम की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। बारात में शामिल झांकियों व अखाड़े के कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात थी। बारात को देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी तादाद में लोग आएं थे।
रामलीला मैदान से शुरू हुई राम बारात कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसैन बाजार, पुराना स्टेट बैंक, तिकोना स्कूल से होती हुई गंज बाजार पहुंची। जहां माता सीता ने प्रभु के गले में वरमाला पहनाई। बारात में सबसे आगे अखाड़े के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। उसके पीछे बैंडबाजे वाले धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे। पीछे भव्य रथ पर भगवान राम अपने भाइयों के साथ विराजमान थे। बारात में शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, सामाजिक संदेश देने वाली डेढ़ दर्जन झांकियां शामिल थी। कई स्थानों पर बारात का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, पुनीत मांगलिक, प्रदीप शर्मा, जागेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, तरूण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।