फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   धान की खरीद में धांधली

धान की खरीद में धांधली

Sun, 27 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
धान की खरीद में धांधली
मंडी धनौरा। केवल पांच बीघा जमीन होने के बावजूद 1195 क्विंटल धान की आपूर्ति करने वाले किसान की जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में क्रय केंद्र प्रभारी की गर्दन भी फंसती नजर आ रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

गत वर्ष हुई धान की खरीद में जमकर धांधली के आरोप लगे थे। सरकारी रेट बाजार भाव से अधिक था। आरोप थे कि क्रय केंद्र प्रभारियों ने बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री स्तर तक शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर धान खरीद की जांच की जा रही है। जांच के दायरे में तहसील के गांव अहरौला तेजवन निवासी किसान भी है। जानकारी के अनुसार किसान ने गजरौला स्थित धान खरीद केंद्र पर 1195 क्विंटल धान बेचा था। उपजिलाधिकारी संजय बंसल ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार किसान के पास लगभग पांच बीघा भूमि है। सामान्य उत्पादन की स्थिति में पांच बीघा भूमि में अधिकतम 10 क्विंटल धान की पैदावार होती है। कम भूमि होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में धान बेचना संदिग्ध है। एसडीएम ने बताया कि धान खरीद के समय किसान द्वारा दिया गया मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। एसडीएम के अनुसार मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। किसान को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed