फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ढाई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-24, चार किमी तक लगी वाहनों की लाइन

ढाई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-24, चार किमी तक लगी वाहनों की लाइन

Thu, 06 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-24, चार किमी तक लगी वाहनों की लाइन
करीब आठ घंटे तक दोनों ओर से जाम से जूझे वाहन, पूरी तरह रोक दिया यातायात
विज्ञापन

सीएम योगी के कार्यक्रम की वजह से बंद किया गया हाईवे, जाम में फंसे यात्रियों को हुई भारी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की वजह से ब्रजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 ढ़ाई घंटे तक पूरी तरह से बंद रहा। सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे हाईवे बंद कर दिया गया था और दोपहर सवा दो बजे खोला गया। बीच में केवल पंद्रह मिनट के लिए ट्रैफिक खोला गया। इससे ब्रजघाट के दोनों तरफ दो-दो किमी तक वाहनों की लाइनें लग गईं। जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बुधवार सुबह 11.45 मिनट पर ब्रजघाट में बलुआपुर रोड पर स्थित राजा का बाग में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा था। लेकिन हाईवे को 11.30 पर ही बंद कर दिया गया। प्राइमरी स्कूल में पाठ्य सामग्री बांटने के बाद सीएम का काफिला 12.50 बजे हाइवे से गुजरा। वह सीधे गेस्ट हाउस पहुंच गए। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट के लिए ट्रैफिक खोला गया। दूर-दूर तक थमे वाहन अपने स्थान से थोड़ा सा खिसक ही पाए थे कि फिर से हाईवे बंद कर दिया गया। 01.45 बजे सीमए का काफिला हाईवे पार करते हुए गंगा तट पर पहुंचा। यहां गंगा आरती व पौधरोपण के बाद ठीक 02 बजकर पंद्रह मिनट पर हाईवे होते हुए जनसभा स्थल पर सीएम का काफिला पहुंचा। इसके बाद हाईवे खोल दिया गया। ब्रजघाट के दोनों ओर करीब दो-दो किमी दूरी तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक साथ ट्रैफिक छोड़े जाने सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। वाहन दिन भर रेंगते रहे। इसके बाद करीब चार बजे सीएम का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कार्यक्रम पहुंचे हजारों लोग अपने घरों को लौटने लगे। हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक होने पर गजरौला में चौपला तक जाम की स्थिति बन गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed