फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   200 hens killed by animals

पूर्व प्रधान के फार्म हाउस पर जंगली जानवर का हमला, 200 मुर्गियों को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
200 hens killed by animals
नौगांवा सादात (अमरोहा)। क्षेत्र में जंगली जानवरी की दहशत बरकरार है। जंगली जानवर ने पूर्व प्रधान के फार्म हाउस में घुसकर 200 मुर्गियों का मार डाला जबकि कई को निवाला बना लिया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हो सकी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। फार्म हाउस के आस-पास जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के होने की आशंका जताई है। पीड़ित पूर्व प्रधान ने घटना की जानकारी वन अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के भैड़ा भरतपुर गांव की है। यहां पर पूर्व प्रधान केशव कुमार का परिवार रहता है। करीब बीस बीघा जमीन में उनका पोल्ट्री फार्म है। फार्म हाउस चार टीन शेड हिस्सों में बंटा हुआ है। रात को गांव निवासी अमित कुमार फार्म हाउस की रखवाली करता है। रात्रि में अमित कुमार एक टीन शेड के गेट को बंद करना भूल गया। किसी समय दीवार फांद कर जंगली जानवर फार्म हाउस में घुस गया और टीन शेड में घुसकर 200 मुर्गे-मुर्गियों को मार दिया। कई मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी शनिवार सुबह अमित कुमार के सोकर उठने के बाद हुई। उसने घटना की जानकारी फार्म मालिक पूर्व प्रधान केशव कुमार को दी। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। फार्म हाउस के आसपास जमीन पर जंगली जानवर के पंजों के निशान देखे गए। पंजों को देखकर ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जताई है। पीड़ित पूर्व प्रधान ने तीन लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है। तेंदुआ की आशंका के चलते वन विभाग को सूचना दे दी गई है। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed