फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 samples reached the lab, RTPCR test could not be done without ID-password

लैब में पहुंचे 20 सैंपल, आईडी-पासवर्ड बिना नहीं हो सकी आरटीपीसीआर जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
20 samples reached the lab, RTPCR test could not be done without ID-password
अमरोहा। मुख्यमंत्री द्वारा लैब का वर्चुअल उद्घाटन करने के पंद्रह दिन बाद भी जिले में कोरोना आशंकित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच शुरू नहीं हो सकी है। जिम्मेदार पहले लैब टेक्नीशियन तो अब आईडी-पासवर्ड नहीं मिलने का तर्क दे रहे हैं। सोमवार को बीस सैंपल लैब पहुंचे भी गए थे, लेकिन जांच नहीं हो सकी। जिम्मेदार मशीन का आईडी पासवर्ड मिलने के तत्काल बाद जांच शुरू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट स्थित लैब 30 शैय्या मैटरनिटी विंग सीएचसी की बिल्डिंग में स्थापित की गई है। 21 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑनलाइन लैब का उद्घाटन किया था। इसके बाद पंद्रह दिन बाद भी आरटीपीसीआर लैब अभी पूरी तरह से चालू नहीं हुई है। लैब लगने के बावजूद भी कोरोना की जांच में जिला आत्मनिर्भर नहीं बन सका है। जांच के लिए सैंपल नोएडा लैब भेजे जा रहे हैं। यहां भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दो दिन बाद मिलती है। इससे कोरोना संक्रमित का पता लगाने में बहुत देरी होती है। सोमवार को भी 621 सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए। हालात ये है कि लैब में लैब टेक्नीशियन सहित छह से सात कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सोमवार को 20 सैंपलों की जांच होनी थी। जांच के लिए आशंकित मरीजों के सैंपल लैब में पहुंच भी गए थे। लेकिन मशीन के आईडी-पासवर्ड नहीं मिलने के कारण जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लैब में सभी तैयारियां पूरी हैं। पहले लैब टेक्नीशियन की वजह से देरी हो रही थी। सोमवार को मशीन का आईडी-पासवर्ड नहीं मिलने के कारण सैंपलों की जांच नहीं हो सकी है। आईडी-पासवर्ड मिलने के बाद मंगलवार को जांच शुरू कर दी जाएगी।- डॉ संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed