फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 mm of water rained in two hours, got relief from heat

दो घंटे में बरसा 20 एमएम पानी, गर्मी से मिली निजात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
20 mm of water rained in two hours, got relief from heat
बुधवार रात दो घंटे हुई 20 एमएम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। पिछले कई दिनों ने तपिश भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। बारिश से मेंथा की फसल को भारी नुकसान होगा। जबकि गन्ने की फसल के फायदेमंद साबित होगी। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। अब धान की रोपाई हो सकेगी। बिजली लाइनों में भी जमकर फाल्ट हुए, जिससे शहर से लेकर गांवों तक की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे जिले में यही हाल रहा।
विज्ञापन

बुुधवार की रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ घने बादल छा गए। जिसके बाद बृहस्पतिवार की तड़के शुरू हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई। मूसलाधार बारिश से नगर सड़कों पर जगह जगह जलभराव हो गया। जिस कारण लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश जनपद में 20 एमएम रिकार्ड की गई है। इस बारिश से गन्ने को फायदा पहुंचेगा। साथ ही लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान अब धान की रोपाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं खेत मे कटी पड़ी मेंथा की फसल को नुकसान पहुंचा है। एक लीटर प्रति एक बीघा तेल कम निकलने का अनुमान है। तेज हवाओं और बारिश के चलते लाइनों में फाल्ट होने के कारण नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश बंद होने के दो घंटे बाद बिजली सुचारु रूप से चालू हुई। इस दौरान लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। उधर, अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed