फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भाकियू पदाधिकारियों ने त्यागपत्र वापस लिए

भाकियू पदाधिकारियों ने त्यागपत्र वापस लिए

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों ने त्यागपत्र वापस लिए
मंडी धनौरा। जिलाध्यक्ष की कार्यशैली के विरोध में संगठन से त्यागपत्र देने वाले भाकियू पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अपील व आश्वासन पर अपने त्यागपत्र वापस ले लिए हैं। तहसील परिसर में एक पंचायत कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया। पंचायत में क्रय केंद्रों पर दलालों का गेहूं खरीदने का आरोप लगाया गया। भाकियू की तहसील इकाई की पंचायत तहसील परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह के पुत्र भाकियू नेता दानवीर सिंह ने त्यागपत्र देने वालों पदाधिकारियों से अपने त्यागपत्र वापस लिए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत देखते हुए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। उनकी शिकायत का निस्तारण किया जाएगा। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने अपने त्यागपत्र वापस लेने का ऐलान किया। पंचायत में डींगरा व कौराल बिजलीघर को तत्काल चालू किए जाने की मांग की गई। प्रदेश सरकार से सभी किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की गई। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि दलालों का गेहूं खरीदा जा रहा है। इस अवसर पर आलोक कुमार, अशोक सिंह, नरेश सिंह, रामवीर सिंह, सुधाकर सिंह, सतीश त्यागी, लालचंद, रमेश सैनी, रामकुमार सिंह, दर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed