फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पूर्णिमा पर स्नान कल, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

पूर्णिमा पर स्नान कल, ब्रजघाट में लग सकता है जाम

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्णिमा पर स्नान कल, ब्रजघाट में लग सकता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गजरौला। सावन माह की पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए कल यानि रविवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इससे ब्रजघाट हाईवे पर जाम लग सकता है। जाम से निजात के लिए शनिवार शाम से ही से हाईवे के कटों को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही भक्तों की सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा।

सावन माह की पूर्णिमा पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। इसके लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्घालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। जानकारों के मुताबिक सावन अमावस्या पर गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। शनिवार शाम से ही हाईवे पर बने सभी कटों को बंद करा दिया जाएगा। अपराध नियंत्रण के लिए सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed