फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सावन माह कांवड़यात्रा को लेकर आज शाम 6 बजे से रूटडायवर्जन

सावन माह कांवड़यात्रा को लेकर आज शाम 6 बजे से रूटडायवर्जन

Fri, 07 Jul 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
सावन माह कांवड़यात्रा को लेकर आज शाम 6 बजे से रूटडायवर्जन
रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए वन-वे रहेगा यातायात
विज्ञापन

डिवाइडर के दूसरी ओर की लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। गुरुवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने गजरौला के हाईवे स्थित होटल में जिले के सभी सीओ, थानाध्यक्षों के अलावा हापुड व चांदपुर के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। सात जुलाई से शुरू हो रही सावन माह की कांवड़ यात्रा में कावड़ियों की सुरक्षा के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया।
हाईवे पर डिवाइडर के एक ओर की लेन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। रोडवेज बसों और छोटे वाहनों के लिए दूसरी लेन होगी। यातायात वन-वे रहेगा। बड़े वाहनों, ट्रकों आदि के लिए बदले मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। मुरादाबाद की ओर से मेरठ और दिल्ली की ओर आने वाला वैकल्पिक ट्रैफिक मुरादाबाद के टीएमयू के पास से गुजर रहे रोड से होकर अगवानपुर बाइपास, छजलैट, नूरपुर बिजनौर बैराज, मीरापुर मवाना होते हुए मेरठ दिल्ली भेजा जाएगा। हापुड़ व मेरठ से रामपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक यानी भारी वाहन गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर निकाले जाएंगे। जबकि रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक रामपुुर क्षेत्र के शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा। चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को थाना धनौरा बार्डर चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहां से ट्रैफिक वापस करते हुए बिजनौर मवाना मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। बैठक में एएसपी अमरोहा ब्रजेश सिंह, एडीएम, एएसपी ट्रैफिक हापुड़, एएसपी हापुड़, एसडीएम धनौरा संजीव यादव, एसडीएम हसनपुर गंभीर सिंह, सीओ धनौरा , सीओ चांदपुर, सीओ हसनपुर, सीओ कांठ, सीओ हापुड़, सीओ हाईवे मुरादाबाद, तहसीलदार अमरोहा, नायब तहसीलदार, एआरएम अमरोहा नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर गजरौला अशोक सोलंकी, इंस्पेक्टर हसनपुर संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अमरोहा पीके सिंह, इंस्पेक्टर धनौरा ऋषिराम कठेरिया, थानाध्यक्ष पाकबड़ा, सैदनगली थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, रजबपुर थानाध्यक्ष नबाव सिंह, बछरायूं थानाध्यक्ष, टीएसआई मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहेगा रूट प्लान -
अमरोहा से दिल्ली जाने वाला ट्रेफिक शिवाला कला, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन गजरौला से हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर से बुलंदशहर होते ही दिल्ली जाएंगे। जबकि धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चांदपुर बिजनौर मवाना मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई बबराला, डिवाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। संभल से दिल्ली की ओर जाते समय कोई भी माल वाहक वाहन हसनपुर तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा।

हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को संभल, बहजोई बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक शाहजहांपुर के कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
गाजियाबाद से बरेली- लखनऊ की ओर जाने वाला ट्रैफिक गाजियाबाद लालकुंआ से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसबान, बदायूं होते हुए बरेली-लखनऊ भेजा जाएगा।
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाला ट्रैफिक बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, शेरकोट, कांशीपुर होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed