{"_id":"595aa1964f1c1b9c168b46a5","slug":"191499111830-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे स्थित होटलों, रेस्टोरेंट में जीएसटी के बिल कटने शुरू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे स्थित होटलों, रेस्टोरेंट में जीएसटी के बिल कटने शुरू,
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल, रेस्टोरेंट कारोबार में बढ़ी रौनक, बड़े रेस्टोरेंट में कुछ सस्ते हुए दाम,
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
हाईवे स्थिति होटलों और रेस्टोरेंट पर जीएसटी के साथ बिल मिलने चालू हो गए हैं। इतना ही नहीं ब्रांडेड शोरूम पर भी जीएसटी के बिल मिलने लगे हैं। जीएसटी लागू होने के साथ पर ही रेस्टोरेंट के खाने के दामों में असर दिखने लगा है। एमएनसी फूड चेन पर भी दामों में फर्क पड़ा है। जीएसटी से फूड सेक्टर को फायदा पहुंचा है।
एक जुलाई से जीसएटी लागू होने से फूड सेक्टर से टैक्स का बोझ कम हुआ है। इससे हाईवे स्थित होटलों व रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। टैक्स कम होने से रेस्टोरेंट पर खाना खाने वाले लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। रेस्टोरेंट स्वामियों की मानें तो एक जुलाई के बाद से होटलों व रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहले से ज्यादा ग्राहक पहुंच रहे हैं। हवेली होटल के संचालक पंकज भारद्वाज ने बताया खाना सस्ता होने से ग्राहक भी ठीक ठाक पहुंच रहे हैं। जीएसटी का बिल ही ग्राहकों को दिया जा रहा है। मोगा होटल स्वामी गुरूदीप सिंह का कहना है कि टैक्स कम होने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यह होटल कारोबार के लिए अच्छे संकेत हैं। सभी को जीएसटी अंकित बिल से ही पेमेंट ली जा रही है। बीकानेरवाला के संचालक विनोद सैनी का कहना है कि जीएसटी लागू होने से फूडिंग के आईटम पर से टैक्स कम हुआ है। नतीजतन खाना सस्ता हो गया और ग्राहक भी बढ़ रहे हैं।