फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चिलचिलाती गरमी में पांच घंटे हलकान रहे ग्रामीण

चिलचिलाती गरमी में पांच घंटे हलकान रहे ग्रामीण

Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती गरमी में पांच घंटे हलकान रहे ग्रामीण
मंडी धनौरा। बिजली घर पर लगाई जा रही नई मशीनों की वजह से देहात के तीन फीडरों से जुड़े दर्जनों गांवों में पांच घंटे तक लोग हलकान रहे। इन फीडरों पर बिजली विभाग द्वारा बिजली आपूर्ति नहीं की गई थी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। तपते सूरज की गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऐसे में यदि बिजली ना आएं तो हालत और खराब हो जाती है। सोमवार को बिजली विभाग द्वारा मलकपुर फीडर, देहरा कादर और डींगरा फीडर को आपूर्ति नहीं की गई। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक इन तीनों फीडरों से जुड़े गांवों को बिजली नहीं मिली। बिजली नहीं मिलने से गांवों में लोग परेशान रहे। विभाग के अवर अभियंता जय सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु बनाने के लिए बिजली घर पर नई मशीनें लगाई जा रही है। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed