फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   कांवड़ यात्रा शुरू, हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे

कांवड़ यात्रा शुरू, हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा शुरू, हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे
ब्रजघाट में शिवभक्तों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सावन माह की कांवड़ यात्रा शुक्रवार को शुरू हो गई। ब्रजघाट में जल भरकर शिव भक्त अपने गंतव्य की ओर रवाना होना शुरू हो गए हैं। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। ब्रजघाट में शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। गंगा में स्नान के लिए खतरे के निशान से पहले ही बल्लियां लगाकर बैरिकेडिंग की गई है। 21 जुलाई को महाशिव रात्रि पर मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा।
प्रतिवर्ष सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार से कुछ कांवड़ जत्थे ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गए हैं। शनिवार को अधिक कांवड़ जत्थों के पहुंचने की उम्मीद है। 10 जुलाई को सोमवार के साथ ही कांवड़ माह प्रारंभ हो रहा है। नौ जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। प्रशासन का अनुमान है कि दोनों प्रमुख अवसर हैं। इसलिए आसपास के शहरों के भक्त रविवार को बड़ी संख्या में स्नान और पहले सोमवार पर जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल भरने पहुंचेंगे। शुक्रवार को ब्रजघाट से कई शिवभक्त जलभरकर गंतव्य की ओर निकले। हाईवे पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी। ब्रजघाट में कांवड़ियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। घाट पर पूरी तरह साफ सफाई कर दी गई है। शिव भक्तों के स्वागत को अच्छी तैयारिया हैं। गंगा में स्नान के लिए निर्धारित दूरी तय कर दी गई है। वहां बैरिकेडिंग कर चेतावनी लगा दी गई है। इस निशान से आगे गंगा में उतरना मना है।
विज्ञापन


आज जत्थों को देखकर होगा डायवर्जन
गजरौला। शुक्रवार शाम छह बजे से हाईवे पर वाहनों के लिए डायवर्जन किया जाना था। लेकिन अभी इसे लागू नहीं किया गया है। क्योंकि हाईवे पर अभी कांवड़ के जत्थों की संख्या कम है। इसलिए प्रशासन ने शुक्रवार देर शाम तक डायवर्जन नहीं किया था। लेकिन शनिवार को हाईवे पर कांवड़ जत्थों की स्थिति को देखते हुए डायवर्जन लागू किया जाएगा। जैसे-जैसे जत्थों की संख्या और ब्रजघाट पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी, उसे देखते हुए वाहनों को बदले रास्तों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed