{"_id":"63238b4e0e25e857e41ffda1","slug":"18-cctvs-installed-in-public-places-damaged-gajraula-news-mbd4412265173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने से फुंके पड़े पालिका के सार्वजनिक स्थानों पर लगे 18 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीने से फुंके पड़े पालिका के सार्वजनिक स्थानों पर लगे 18 सीसीटीवी कैमरे
सार
नगर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं।काम करने वाले लोग इकाइयों की आवासीय कॉलोनियों के अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों में किराए पर रह रहे हैं।चेन स्नेचिंग, कुंडल छीनने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।
विज्ञापन
विस्तार
गजरौला। नगर के सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए 18 सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। छह महीने पहले फुंके इन कैमरों को पालिका प्रशासन ने जहमत नहीं उठाई। कैमरे खराब होने से अपराध होने के बाद पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पा रही है और अपराध बढ़ता जा रहा है।
गजरौला में छोटी बड़ी करीब 200 औद्योगिक इकाइयां हैं। जिनमें करीब 20 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। काम करने वाले लोग इकाइयों की आवासीय कॉलोनियों के अलावा नगर के विभिन्न मोहल्लों में किराए पर रह रहे हैं। उधर गजरौला हाईवे के किनारे स्थित होने और यहां पर कई जगह के लोग रहने के कारण अन्य थाना क्षेत्रों के मुकाबले अपराध का ग्राफ भी ऊंचा रहता है।
चेन स्नेचिंग, कुंडल छीनने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। इन वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने और उनकी धर पकड़ को नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर 18 सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जिससे उनकी तस्वीर कैद हो जाने पर पुलिस फुटेज के माध्यम से उनको पकड़ सके लेकिन अपराध नियंत्रण को लगाए गए 18 कैमरे छह महीने से फुंके पड़े हैं। छह महीने पहले 11 हजार वोल्टेज की लाइन का करंट आ जाने के कारण फुंके सीसीटीवी कैमरे सही नहीं कराए गए।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगे हैं सीसीटीवी कैमरे
नगर के चौपला, इंदिरा चौक, स्टेशनरोड, भानपुरफाटक, टीचर कॉलोनी सामने रेलवे ओवरब्रिज भीड़ भाड़ वाले इलाके हैं। स्टेशन रोड, इंदिरा चौक और चौपला की गिनती अति व्यस्ततम चौराहों में की जाती है। सबसे अधिक घटनाएं भी इन भीड़भाड़ वाले चौराहों पर होती हैं। अपराधियों और शरारती तत्वों की हरकत को कैद करने के लिए ही पालिका ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। जिनमें रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज और इंदिरा चौक पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं वहीं भानपुर रेलवे फाटक, चौपला पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा पुराना डाकखाना और नए डाकखाने के निकट भी एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगा है।
नगर पालिका के सार्वजनिक स्थानों पर लगे 18 सीसीटीवी कैमरे फुंक गए थे। जिनको सात दिन में सही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए यूपीएस भी आ गए हैं। डॉ.ब्रजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका