फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की गई

आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की गई

Mon, 15 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित की गई
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव देहरा चक में शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई डॉ. भीमराव आंबेडकर के स्थान पर पुलिस द्वारा नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। गांव के कुछ लोग पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन

देहरा चक गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने आंबेडकर पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही दलित समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया था। गांव पहुंचे बसपाइयों ने इसे गहरी साजिश बताया था। शनिवार की देर रात पुलिस द्वारा नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। उनका कहना था कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में गांव के कुछ लोग उनके राडार पर हैं। शीघ्र ही उनको पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed