फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईवे पर पलटा ट्रक, एक घंटा जाम में फंसे वाहन

हाईवे पर पलटा ट्रक, एक घंटा जाम में फंसे वाहन

Mon, 26 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा ट्रक, एक घंटा जाम में फंसे वाहन
दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रक हाईवे स्थित कांकाठेर के पास पलट गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रक अचानक हाईवे स्थित कांकाठेर के पास पलट गया। हाईवे पर ट्रक पलटने से एक घंटे तक जाम लग गया। ट्रक में प्लास्टिक दाना भरा हुआ था। ट्रक दिल्ली से नेपाल बार्डर जा रहा था। हाईवे पर जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से हटवाया गया।

जनपद हरदोई निवासी चंद्रपकाश पुत्र मुन्ना लाल ट्रक चालक है। रविवार तड़के वह परिचालक विमलेश के साथ दिल्ली से ट्रक में प्लास्टिक दाना भरकर नेपाल बार्डर के लिए जा था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही ब्रजघाट से गजरौला की ओर ट्रक बढ़ा। रास्ते में कांकाठेर के पास ट्रक से पहिया निकल कर खाई में गिर गया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। इससे हाईवे पर एक ओर का ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। वाहनों के पहिए जाम हो गए। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्रेन की सहायता से ट्रक को हाईवे से हटवाया गया। सुबह साढ़े पांच बज से साढ़े छह बजे तक हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed