{"_id":"5b353ce34f1c1b644d8b924b","slug":"161530215651-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका परिषद के छह सदस्यों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नगर के रामलीला मैदान पर चल रही प्रदर्शनी के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पालिका सदस्यों का आरोप है कि प्रदर्शनी में आए सैकड़ों कलाकार खुले में शौच कर रहे हैं। इस वजह से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। ज्ञापन में प्रदर्शनी में बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज से आसपास रहने वाले लोगों को भी भारी परेशानी होने का जिक्र किया गया है। तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका सदस्य सुरेश कुमार, संजय फौजी, योगेंद्र सैनी, सचिन शर्मा, गुरविंदर कौर के पति सुभाष कुमार, गौरव धारीवाल, नेहा शर्मा ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उनका आरोप था कि प्रदर्शनी के कलाकार व श्रमिक आनंद सरोवर व उसके पास खुले में शौच कर रहे हैं और तमाम गंदगी फैला रहे हैं। प्रदर्शनी के पास राष्ट्रीय इंटर कालेज, शिव मंदिर व गणेश आश्रम मौजूद हैं।