फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   16 hours jaam in delhi lkh highway

16 घंटे जाम से जूझा हाईवे, रेंगते रहे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 hours jaam in delhi lkh highway
गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी लाखों की भीड़ और गढ़ में टोल बैरियर पर वसूली ने पुलिस के सारे इंतजाम ध्वस्त कर दिए और दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग भीषण जाम की गिरफ्त में आ गया। सोमवार की रात लगभग आठ बजे लगा जाम मंगलवार की अपराह्न 12 बजे ही खुल सका। हालांकि इसके बाद भी शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे। वहीं तिगरीधाम में मेले से लौट रहे लाखों श्रद्धालुओं के वाहन और सामने से गंगा स्नान को जा रहे वाहनों की वजह से गजरौला-तिगरी मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। जाम में जहां अफसरों की गाड़ियां फंस गईं। वहीं श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर हाईवे को जाम से मुक्त रखने के लिए अमरोहा के पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू करा दिया था। पुलिस की मंशा थी कि जब भारी वाहन सड़क पर नहीं दौड़ेंगे तो जाम भी नहीं लगेगा। पुलिस की इस प्लानिंग पर गढ़ में लगे टोल बैरियर वालों ने पानी फेर दिया। बताते हैं कि गढ़ के डीएम ने कार्तिक पूर्णिमा मेले पर जाम रोकने के लिए टोल फ्री कर दिया था लेकिन इसके बावजूद वहां कर्मियों ने अवैध तरीके से वसूली की। नतीजतन हापुड़ की दिशा से जाम लगना शुरू हो गया। जो कि धीरे-धीरे ब्रजघाट, गंगा पुल होते हुए गजरौला थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गया। सोमवार की रात आठ बजे से ही हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए थे। रात भर जाम के बाद सुबह को कुछ देर के लिए उस वक्त राहत मिली जब गढ़ पुलिस सोई नींद से जागी और गलत तरीके से ब्रजघाट में खड़े वाहनों को लाठियां फटकार कर वहां से खदेड़ा। अपराह्न 12 बजे के बाद हाईवे जाम से मुक्त तो हुआ लेकिन वाहन गंगा नदी के पुल पर रेंगते रहे। उधर, गंगाधाम तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के उपरांत मंगलवार की तड़के से ही वहां डेरा डालकर कई दिनों से रह रहे श्रद्धालुओं के परिवारों ने वापसी शुरू कर दी थी। इससे तिगरी-गजरौला मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम में डीएम उमेश मिश्र, एसपी डॉ. विपिन ताडा, एएसपी अजयप्रताप सिंह के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी एवं कई अन्य माननीयों के वाहन भी फंसे रहे। हालांकि पुलिस भी जाम खुलवाने को पसीना बहाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed