फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 15 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
हसनपुर। धनौरा के गांव देहरा चक में शरारती तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध में समाजवादी पार्टी एससीएसटी प्रकोष्ठ की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जिसमें कहा कि भाजपा सरकार में अंबेडकर प्रतिमाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नहीं ले रही हैं। यह बहुत चिंतनीय है।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कहीं ना कहीं प्रतिदन अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान किया जा रहा है। उनके आदर्श बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की रक्षा करने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती हैं। मांग की जाती है कि आरोपी शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष राजपाल गौतम, डा.टीपी सिंह, यूसुफ कुरैशी, यशवंत राव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed