फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हाईस्कूल के मेधावी को पुरस्कार में थमा दी बाइक

हाईस्कूल के मेधावी को पुरस्कार में थमा दी बाइक

Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल के मेधावी को पुरस्कार में थमा दी बाइक
हाईस्कूल टॉपर को पुरस्कार में दी बाइक
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने दिया पुरस्कार, सांसद के हाथों दिलाई बाइक की चाभी

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
कानूनी तौर पर 18 साल की उम्र के साथ ड्राइविंग लाइसेंस होने के बाद बाइक चलाने की अनुमति दी जाती है, लेकिन यहां तो हाईस्कूल के एक मेधावी छात्र को अमरोहा सांसद के हाथों से पुरस्कार में बाइक दिलवा दी गई। कार्यक्रम के दौरान न तो सांसद ने इस बात पर ध्यान दिया और न ही स्कूल प्रबंधन ने। लेकिन जब बाद में उनसे सवाल जवाब किया गया तो उन्होंने किनारा करने के लिए इतना जरूर कहा कि छात्र को बाइक जरूर दी है। लेकिन उसे हिदायत भी दी है कि 18 साल की उम्र से पहले वह बाइक न चलाए। छात्र की उम्र इस समय 15 वर्ष है।

क्षेत्र के गांव मुरादपुर स्थित राधा गोविंद इंटर कालेज में रविवार को कालेज के हाईस्कूल व इंटर के मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनाए गए अमरोहा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के हाथों से कक्षा दस में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चकनवाला निवासी पंद्रह वर्षीय छात्र बिट्टू को नई बाइक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलाव अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। हैरान करने की बात यह है कि छात्र को पुरस्कार में बाइक दे दी गई। अब बाइक मिलने से उसका भविष्य कैसे उज्ज्वल होगा ये तो स्कूल प्रबंधन ही बेहतर जान सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि इस तोहफे का अगर उसने प्रयोग किया तो कुछ न कुछ अनहोनी या गैर कानूनी जरूर हो सकता है। जब सांसद व कालेज प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया बाइक छात्र के घरवाले प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



- हाईस्कूल के मेधावी छात्र को पुरस्कार में बाइक दी गई है, लेकिन छात्र से बाइक चलाने को मना किया है। बाइक उसके घर वाले चला सकते हैं।
- जितेंद्र भड़ाना, प्रबंधक, राधा गोविंद इंटर कालेज, मुरादपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed