फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   150 patients suffering from fever reached the district hospital

जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित 150 मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
150 patients suffering from fever reached the district hospital
अमरोहा जिला अस्पताल में सोमवार को लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सरकारी हो या गैर सरकारी अस्पताल सभी में बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज बुखार पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन एक हजार से बारह सौ मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें चालीस फीसदी बुखार और अन्य वायरल बीमारियों से पीड़ित होते हैं। सोमवार को भी जिला अस्पताल की ओपीडी में 150 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1435 मरीज पहुंचे थे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार को 1161 मरीजों ने नया पर्चा बनवाया था। इनमें 481 महिलाएं, 509 पुरुष और 175 बच्चे थे। करीब 150 मरीज बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल में कुल 71 मरीज भर्ती है। इसमें तीन बच्चों सहित 13 मरीज बुखार के हैं। जबकि अन्य मरीज उल्टी, दस्त, टाइफाइड से ग्रस्त हैं। सोमवार को सरकारी लैब की जांच में डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। जबकि डेंगू पीड़ित जोया की किशोरी की हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। भर्ती कराने के दौरान उसकी प्लेटलेट्स 32 हजार थीं, जबकि 93 हजार होने पर उसके डिस्चार्ज कर दिया गया है। यही हालत झोलाछाप की क्लीनिकों पर हैं।
विज्ञापन

टीमें कर रहीं लोगों को जागरूक
अमरोहा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण रोग की रोकथाम और लोगों की जागरूकता के लिए सीएचसी-पीएचसी पर भी टीमें गठित कर दी गईं हैं। जो सूचना मिलने पर मौके पर जा रही हैं। क्लोरीन की गोली, ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण बीमारी गंदे पानी व गंदगी से फैलती है। इसलिए पानी को उबाल कर पीएं। खाने की चीजों को ढककर रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed