{"_id":"62b60deff8dbe516c8178c0a","slug":"15-thousand-rupees-cheated-from-friend-by-hacking-judge-s-id-gajraula-news-mbd4325203138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की आईडी हैक कर मित्र से 15 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज की आईडी हैक कर मित्र से 15 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर अपराधी ने बुलंदशहर में तैनात एक न्यायाधीश की आईडी हैक कर उनके गजरौला में रह रहे मित्र से 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। न्यायाधीश के मित्र व्यापारी नेता हैं। 25 हजार रुपये और मांगने पर व्यापारी नेता को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पुलिस को सूचना देने के बाद साइबर सैल में रिपोर्ट दर्ज कराई।
गजरौला में हसनपुर रोड निवासी राजू यादव व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि बुलंदशहर जनपद में तैनात एक न्यायाधीश उनके मित्र हैं। बृहस्पतिवार रात दस बजे उनके मोबाइल मैसेंजर पर मैसेज आया। मैसेज उनके मित्र न्यायाधीश की आईडी से आया था। उन्होंने समझा कि वह खुद बात कर रहे हैं। क्योंकि अक्सर बात होती रहती है। काफी देर बाद तक बात करने पर उन्होंने जरूरी काम बताते हुए 15 हजार रुपये की मांग की। उन्होंने गूगल पे से रुपये भेज दिए। इसके बाद फिर बात शुरू हो गई। कुछ देर बाद 25 हजार रुपये की मांग कर दी। जिस पर उनका माथा ठनका। उनको ठगी का अहसास हुआ तो अपने मित्र न्यायाधीश को फोन किया। पता किया कि क्या उन्होंने 15 हजार रुपये मांगे थे। उनके इनकार करने पर अपने साथ ठगी का पता चला। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद साइबर सैल में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर ठग ने उनकी भी आईडी हैक कर ली। उनके कई मित्र और परिचितों से रुपयों की मांग की लेकिन उन्होंने अपने परिचितों को पहले ही अलर्ट कर दिया था।