फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 lakh rupees cheated from the farmer on the pretext of winning lottery

हैलो...आपकी 22 लाख की लॉटरी लगी है और किसान से ठग लिए 15 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees cheated from the farmer on the pretext of winning lottery
अमरोहा। हैलो.. कंपनी की तरफ से आपकी लॉटरी लगी हुई है...बगैर बीमा कराए धनराशि नहीं मिलेगी। इसलिए पहले बीमा कराओ। कुछ इस अंदाज में साइबर ठगों ने किसान को 22 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ठग लिए। अलग-अलग तारीखों में दस से अधिक बार में धनराशि हड़पी गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी एसपी को दी। उनके निर्देश पर पुलिस ने छह खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की संयुक्त जांच थाना पुलिस और साइबर टीम कर रही है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव भटपुरा सकेनिया में भगवान सिंह का परिवार रहता है। उनका छोटा भाई गांव में दूध की डेयरी चलता है। पेशे से किसान भगवान सिंह का आरोप है कि नवंबर 2020 में अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि हमारी कंपनी की तरफ से तुम्हारी लॉटरी लगी है। इसलिए तुम्हें 22 लाख 75 हजार 800 रुपये मिलेंगे। बाद में फोन करने वाले ने भगवान सिंह से बगैर बीमा कराए धनराशि नहीं मिलने की बात कही। किसान को ठगों ने झांसे में लेकर सवा लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। यह खाता सुनीता के नाम से एचडीएफसी बैंक में संचालित है। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में रुपये ठगने का सिलसिला चलता रहा। साइबर ठगों ने आखिरी बार 19 अगस्त को 30 हजार ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर किसान ने आरोपियों को फोन कर अपनी धनराशि वापस मांगी, तो उन्होंने इनकार कर दिया। भारी भरकम रकम ठग जाने से किसान का परिवार बदहवास हो गया। किसान ने खर्चे के लिए भी पैसा नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने दो हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से वापस कर दिए। पीड़ित ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर छह खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह खातों में ट्रांसफर कराई रकम
ठगों ने अलग-अलग बैंकों के छह खातों में रकम जमा करवाई थी। एक खाता सुनीता नाम से एचडीएफसी बैंक में संचालित है। जबकि गिरजेश का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लक्ष्मी देवी का खाता एचडीएफसी बैंक, एक खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित छह अलग-अलग बैंकों में खाते संचालित पाए गए। आरोपियों ने धोखाधड़ी करके अलग-अलग तारीखों में दस से अधिक बार में 15 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed