फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 hundred students will not get sweters

ठंड का सितम सहेंगे 1,594 छात्र-छात्राएं, इन्हें भी मिले स्वेटर, प्रदेश में लाखों

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
15 hundred students will not get sweters
अमरोहा। परिषदीय स्कूल के 1,594 छात्र-छात्राओं को स्वेटर नहीं मिलेगा। दरअसल स्वेटर की आपूर्ति के लिए फर्म का चयन पहले कर लिया गया है, इसके चलते 1,14,274 छात्र छात्राओं को स्वेटर दिया जाना है, इसके लिए सप्लायर को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है, जबकि सितंबर में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ कर 1,15,868 हो गई है। ऐसे में यह छात्र-छात्राएं बगैर स्वेटर के ठंड का सितम सहेंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 1,558 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्वेटर दिया जाना है। यह कक्षा एक से आठवीं तक में पढ़ने वाले हैं। अब सितंबर में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ कर 1,15,868 हो गई है, जबकि महकमा की ओर से 1,14,274 छात्र-छात्राओं को स्वेटर दिया जाएगा। क्योंकि सितंबर में स्वेटर के क्रय संबंधी प्रक्रिया को पूरा करने का फरमान मिला। उस वक्त पिछले वर्ष के छात्र-छात्राओं का रिकार्ड महकमे के पास मौजूद रहा। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए स्वेटर का टेंडर कर दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद ने अक्तूबर में छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें 1,15,868 छात्र-छात्राएं नामांकित हो गई, जिसमें 1,594 छात्र छात्राओं की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते यह छात्र-छात्राएं ठंड के सितम को सहने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed