फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आल इंडिया सैनी सभा ने जनपद का नाम बदलने की मांग की

आल इंडिया सैनी सभा ने जनपद का नाम बदलने की मांग की

Tue, 16 Oct 2018 12:31 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
आल इंडिया सैनी सभा ने जनपद का नाम बदलने की मांग की
मंडी धनौरा। आल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश सचिव आरपी सैनी ने कहा है कि सैनी बिरादरी के लोगों को किसी भी राजनैतिक दल के साथ अंधभक्ति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सैनी समाज के लोगों से अपील की कि वे अपनी ताकत का अहसास राजनैतिक दलों को कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि सैनी बिरादरी उस दल का खुला समर्थन करेगा जो जनपद का नाम पूर्व की भांति ज्योतिबा फूलेनगर रखेगा। शिवपुरी मुहल्ला में आयोजित एक बैठक में आरपी सैनी ने कहा कि बिरादरी के लोगों को किसी भी एक दल के पीछे नहीं भागना चाहिए। प्रदेश की कई लोकसभा सीटों पर सैनी, मौर्य, कुशवाहा समाज निर्णायक स्थिति में है। सपा सरकार ने जनपद का नाम बदल कर अमरोहा कर दिया था। भाजपा सरकार को जनपद का नाम ज्योतिबा फूलेनगर करना चाहिए। इस अवसर पर बलराम सैनी, पीयूष सैनी, ओमप्रकाश सैनी, महावीर सैनी, बाबूराम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed