{"_id":"596931fc4f1c1bcb638b45f7","slug":"141500066300-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो आज शाम को हो सकता है रूटडायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो आज शाम को हो सकता है रूटडायवर्जन
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से कांवड़ लेने जाने को रवाना होने लगे शिवभक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए ब्रजघाट सेजलभर कर गंतव्य की ओर लौटने शुरू हो गए हैं। नेशनल हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं। उधर, हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए भोले के भक्तों का ट्रेनों व बसों के रवाना होने का सिलसिला भी जारी है। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है। हाईवे के सभी कटों को बंद करा दिया गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो शनिवार शाम से रूटडायवर्जन किया जा सकता है।
21 जुलाई को महाशिवरात्रि पर मुख्य जलाभिषेक किया जाएगा। लेकिन कांवड़ यात्रा सात जुलाई से ही शुरू हो गई थी। सावन का पहला सोमवार यानि दस जुलाई को शिवालयों में जाभिषेक किया गया था। अब सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़िए ब्रजघाट से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे हैं। दूर जनपदों के शिवभक्त गुरूवार शाम को ही ब्रजघाट से कांवड़ लेकर रवाना होने लगे थे। हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। उधर, हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए भी भोले के भक्त रेल व बसों से हरिद्वार के लिए रवाना होने लगे हैं। शुक्रवार को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए गजरौला बिजनौर मार्ग पर सैंकड़ों की संख्या में शिवभक्त हरिद्वार से के लिए रवाना हुए। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए है। हाईवे के कटों के बंद करा दिया गया है।
हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे बढ़े तो शनिवार शाम से रूटडावर्जन किया जा सकता है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे के सभी कटों को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
- अजय कुमार, सीओ धनौरा।