फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   मशीन का पहिया फटने से दो की मौके पर ही मौत जबकि एक गंभीर घायल

मशीन का पहिया फटने से दो की मौके पर ही मौत जबकि एक गंभीर घायल

Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
मशीन का पहिया फटने से दो की मौके पर ही मौत जबकि एक गंभीर घायल
ईद से पहले हादसे से टूट गया परिवार, त्योहार की खुशियां गम में बदलीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा।
सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से पत्ता काटने की मशीन का पहिया फटने से उसकी चपेट में आकर वहां पर मजदूरी कर रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। दो युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामला थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर का है। मृत युवकों के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।
थाना क्षेत्र का गांव शेरपुर हस्तिनापुर वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र में आता है। यहां जीव के शिकार पर प्रतिबंध के साथ वनस्पति काटने पर भी प्रतिबंध है। शेरपुर गांव में गांव निवासी अनवार नामक व्यक्ति ने अवैैध रूप से पत्ता काटने की मशीन लगा रखी है। शनिवार की सुबह लगभग 9.30 बजे पत्ता काटने का काम चल रहा था। गांव निवासी नौशाद (18) पुत्र अहमद, नाजिम (23) पुत्र जाकिर व थाना बछरायूं के गांव ढयोटी निवासी असलम पुत्र अकबर आदि वहां काम कर रहे थे। अचानक चलती मशीन का पहिया फट गया। उसके लोहे के टुकड़े नौशाद, नाजिम व असलम के शरीर में घुस गए। नाजिम व नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि असलम बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर गांववासी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन तीनों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे लेकिन बाद में उनको निजी एंबुलेंस से बाहर ले गए। नाजिम व नौशाद की मौत की जानकारी होने पर दोनों के शव को वापस गांव ले आए। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मशीन मालिक अनवार फरार हो गया है। पुलिस ने समाचार भेजे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


ईद से पहले घर में छाया मातम
मंडी धनौरा। जिस घर में ईद की तैयारियों को लेकर परिवार के लोगों में खुशी का माहौल था परिजन ईद की तैयारी में व्यस्त थे। वहां उन घरों में दो जवान मौतों ने परिजनों को तोड़कर रख दिया। नाजिम व नौशाद का शव जब घर पहुंचा तो परिजन बुरी तरह विलाप करने लगे। नाजिम के परिजनों ने बताया कि वह सवेरे ही काम पर चला गया था। वह कह रहा था कि थोड़ा काम अधिक कर ज्यादा पैसे कमाने हैं। ताकि ईद का त्यौहार और अच्छे तरीके से मनाया जा सके। मां को यकीन ही नहीं आ रहा है कि कुछ समय पहले घर से गया नाजिम अब इस दुनिया में ही नहीं है। नौशाद के परिजनों की भी यही स्थिति है। ईद के घर में मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed