फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गंगा में उफान से खादर क्षेत्र के गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

गंगा में उफान से खादर क्षेत्र के गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

Wed, 12 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
गंगा में उफान से खादर क्षेत्र के गांवों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
भारी बारिश के बाद छोड़ा गया 93 हजार क्यूसेक पानी
विज्ञापन


अब तक गंगा में छोड़े गए पानी की सबसे अधिक मात्रा, मैदानों में मंडराया खतरा
पिछले 11 दिन में डैम से गंगा में छोड़ा जा चुका 7.15 लाख क्यूसेक पानी

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही झमाझम बारिश और हरिद्वार व बिजनौर गंगा में लगातार छोड़े जा रहे पानी से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 11 दिनों में डैम से गंगा में 7.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की बैचेनी और बढ़ती जा रही है। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद खतरा और गहरा गया है। मंगलवार को अब तक सबसे ज्यादा पानी गंगा में छोड़ा गया। मंगलवार को 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो बुधवार तड़के तक पहुंच जाएगा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने तिगरी पहुंचकर गंगा के बढ़े जलस्तर का मुुआयना किया। बाढ़ चौकी पर तैनात अफसरों को अलर्ट रहनेे के लिए निर्देश दिए गए।
तीन दिन पहले तिगरी गंगा का जलस्तर दो सौ गेज मीटर तक पहुंच गया था। इससे खादर क्षेत्र के किसानों में बैचेनी बढ़ गई थी। लेकिन रविवार व सोमवार को गंगा के जलस्तर में मामूली गिरावट से गंगा किनारे बसे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन सोमवार को हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़े गए 65 हजार क्यूसेक पानी से मंगलवार तड़के गंगा के जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे गंगा जलस्तर पर पैनी नजर बनाए खादर क्षेत्र के किसानों की सांसें और तेज हो गईं। मंगलवार सुबह को भी हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में लगभग 93 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसका असर मैदानी इलाकों में बुधवार को देखा जा सकता है। लगातार जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को ब्रजघाट में 199.60 गेेज मीटर व 200.00 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया था। रविवार व सोमवार को गंगा के जलस्तर में कोई खास बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई। मंगलवार को जलस्तर में पांच सेमी की बढ़ोत्तरी होने से ब्रजघाट में जलस्तर 199.50 व तिगरी में 199.85 गेज मीटर दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान, ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से नीचे है। लेकिन मंगलवार को गंगा में छोड़े गए 93 हजार क्यूसेक पानी से गंगा का जलस्तर 70 से 80 सेंटीमीटर बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

तिगरी बाढ़ खंड जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि गंगा के जलस्तर में मंगलवार को पांच सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि मंगलवार सुबह को भी बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। हम पल-पल गंगा पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed