{"_id":"5fa9a3f78ebc3e9b946f5c49","slug":"13-out-of-19-handpumps-bad-hasanpur-news-mbd369003074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदनगली में खराब पड़े कई सरकारी हैंडपंप, पेयजल की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदनगली में खराब पड़े कई सरकारी हैंडपंप, पेयजल की किल्लत
विज्ञापन
सैदनगली मुख्य बाजार का खराब नल।
- फोटो : HASANPUR
अमरोहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सैदनगली के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने के कारण उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, एसडीएम जल्द ही खराब हैंडपंपों को सही कराने का दावा कर रहे हैं।
चौदह हजार आबादी वाली ग्राम पंचायत सैदनगली में 19 सरकारी हैंडपंप हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से 13 नल खराब हैं। स्थानीय निवासियों ने जिम्मेदारों से शिकायतें भी कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा इकौंदा रोड पर लगे इंडिया मार्का नल को खराब हुए भी काफी समय बीत गया। इमामबाड़ा फातिमा के सामने और हुसैनी चौक में लगा हुआ हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा। भीमनगर मोहल्ले में मंदिर के सामने लगा नल भी खराब है। इसी मोहल्ले में चामुंडा मंदिर वाला नल भी पानी नहीं निकल रहा है। सकतपुर रोड पर अतीक अहमद के मकान के सामने और कुरैशीयान मोहल्ले में भूरे खां के घर के पास लगा नल भी अरसे से खराब हैं। इसके अलावा सिद्दीकी वाले कब्रिस्तान के आसपास लगे तीन नल भी स्थानीय लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। गांव निवासी मनोज कुमार, दिनेश कुमार, राजीव सिंह, अनिल कुमार, रफीक का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। पेयजल की किल्लत इसलिए भी ज्यादा महसूस हो रही क्योंकि गांव में पानी की टंकी भी चालू नहीं हो पा रही है। प्रधानपति पति शफीक अहमद का कहना है कि शीघ्र ही हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी।
गांव डोमखेड़ा में भी खराब हैं नल
हसनपुर। गांव डोमखेड़ा में भी सरकारी नल महीने भर से खराब है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी दिनेश कुमार का कहना है कि 35 परिवारों की इस नल से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन नल खराब होने की वजह से इधर-उधर भटक रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
- सरकारी नलों के खराब होने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर सरकारी नलों को ठीक कराया जाएगा। विजय शंकर, एसडीएम हसनपुर