{"_id":"6790082eab4a40275608cb97","slug":"13-lakhs-were-robbed-in-the-name-of-getting-approval-for-running-a-pharmacy-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-132897-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फार्मेसी संचालन को अप्रूवल दिलाने के नाम पर 13 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फार्मेसी संचालन को अप्रूवल दिलाने के नाम पर 13 लाख हड़पे
Wed, 22 Jan 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। आमना आयुर्वेद ग्राम उद्योग संस्था में फार्मेसी संचालन का सरकार से अप्रूवल दिलाने के नाम पर हरियाणा के लोगों ने कारोबारी से 13 लाख रुपये हड़प लिए। अप्रूवल नहीं मिलने पर कारोबारी ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें एक महिला है।
रजबपुर क्षेत्र के सलारपुर खालसा गांव निवासी कारोबारी तैयब खां की आमना आयुर्वेद ग्राम उद्योग संस्था (फार्मेसी) है। यह फर्म सोसाइटी एंड चिट्स कार्यालय मुरादाबाद से पंजीकृत है। वर्तमान में तैयब खां जोया में रहते हैं। हरियाणा में गुरुग्राम के मोहल्ला शिवपुरी पास ब्रेकरी अन्नपूर्णन गिरी के रहने वाले विकास दूरेजा से उनकी दोस्ती थी। विकास ने साले शिवकुमार गुलाटी के लखनऊ में अधिकारियों से अच्छे संबंध होने की बात कही। साथ ही आमना आयुर्वेद ग्राम उद्योग संस्था को फार्मेसी के संचालन में सरकार से अप्रूवल दिलाने का दावा किया।
इसके लिए 20 लाख रुपये मांगे। 11 अप्रैल 2023 को तैयब खां ने विकास के खाते में पांच लाख रुपये आरटीजीएस कर दिए। 14 अप्रैल 2023 को तीन व 29 अप्रैल 2023 को पांच लाख नकद दिए। सात मई 2023 को विकास की मौत हो गई। इसके बाद शिव कुमार गुलाटी व आशा ने अप्रूवल दिलाने की बात कही थी, लेकिन उसे अप्रूवल नहीं मिला। कारोबारी तैयब खां ने फोन पर बात की तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी। पीड़ित कारोबारी तैयब खां मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट के आदेश पर शिव कुमार गुलाटी और आशा के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।