फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 persons returned from aboard

12 लोग और विदेश यात्रा करके लौटे अमरोहा, संख्या हो गई 396

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 persons returned from aboard
अमरोहा। लोगों का विदेश से लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 12 लोग विदेश से लौटे हैं। सभी के सैंपल लेकर होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा 968 लोगों की कोरोना जांच की गई। हालांकि एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के चलते सरकार व प्रशासन की ओर से सख्ती बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। शनिवार को बैठक लेकर जिलाधिकारी ने मास्क अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है। साथ ही साथ कहा कि कोई भी दुकादार व प्रतिष्ठान वाले बिना मास्क वालो को सामान न दें। साथ ही दो गज की दूरी का पालन करने को कहा है। कोविड नियमों का पालन न करने वालो पर सख्ती की जाएगी। जिले में विदेश यात्रा करके लौटने वालों का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी 12 लोग और अमरोहा लौटे हैं। अब तक 384 लोग आ चुके हैं। जिससे यह आकड़ा अब 396 हो गया है। वहीं, टीकाकरण अभियान के चलते 145 बूथों पर 7,656 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है। यह टीकाकरण लक्ष्य के 34,100 के सापेक्ष आधे से भी कम हैं, जो चिंता का विषय है। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को जिले भर के अस्पतालों में 968 लोगों की जांच कराई गई है। एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed