{"_id":"61bba154153e1a503027a47b","slug":"12-people-returned-from-high-risk-countries-home-quarantine-jpnagar-news-mbd4128881151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई रिस्क वाले देशों से लौटे 12 लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई रिस्क वाले देशों से लौटे 12 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमिक्रॉन वेरिएंट सामने आने के बाद विदेश से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को 12 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। अभी तक आने वालों की संख्या 252 हो गई है। इनमें से 12 लोग उन देशों से आए हैं, जहां ओमिक्रॉन संक्रमण फैल रहा हैं। सभी यात्रियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद उनकी जांच कराई जाएगी। वहीं विदेश यात्रा करके लौटने वाले 20 लोग लापता हैं। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। उधर 169 बूथों पर 12468 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। विभाग विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को उनके रिकॉर्ड के अनुसार तलाश कर सैंपल जांच करा रहा है। अब तक करीब 12 यात्री हाई रिस्क वाले देश से आए हैं। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों के सैंपल लेकर उन्हें अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन किया गया है। इन यात्रियों का एक सप्ताह बाद फिर सैंपल लिए जाएंगे। जब इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही इन्हें बाहर घूमने की अनुमति दी जाएगी। सीएमओ डॉॅ. संजय अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को 12 लोग और विदेश यात्रा करके लौटे हैं। अब तक कुल संख्या 252 हो गई है। इसमें 232 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 20 लोग ऐसे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो सका है। उन्हें ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। वहीं कोरोना बचाव के टीकाकरण के लिए 169 बूथों पर 34100 का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 12438 लोगों को टीका लगाया गया है।