फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, 30 सेमी जलस्तर बढ़ा

गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, 30 सेमी जलस्तर बढ़ा

Thu, 06 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, 30 सेमी जलस्तर बढ़ा
पांच दिन में गंगा में छोड़ा चुका 2.72 लाख क्यूसेक पानी
विज्ञापन

धनौरा विधायक ने बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मियों को सर्तक रहने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। पहाड़ी इलाको में लगातार लगातार हो रही बरसात और हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से मंगलवार को 68 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि बुधवार को 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पिछले चार दिनों में 2.72 लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा जा चुका है। भारी मात्रा में गंगा में पानी छोड़े जाने से इसका असर दिखाई दे रहा है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को तिगरी गंगा के जलस्तर में करीब 30 सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आशंका है कि अभी गंगा का जलस्तर ओर बढ़ सकता है। हालांकि गंगा खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

पहाड़ी व मैदानी इलाको में लगातार हो रही बरसात से गंगा का जलस्तर प्रभावित हो रहा है। इससे गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे गंगा उफान पर है। गुरूवार व शुक्रवार को ब्रजघाट व तिगरी गंगा में करीब सत्तर सेमी जलस्तर की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। शनिवार सुबह हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में 52 हजार क्सूसेक पानी छोड़ा गया था। रविवार को 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद सोमवार को दोनों बैराज से 48 व मंगलवार को 68 हजार क्सूसेक पानी छोड़ा गया। बुधवार सुबह को मंगलवार के मुकाबले तिगरी गंगा के जलस्तर में 30 सेमी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार सुबह का भी हरिद्वार व बिजनौर बैराज से गंगा में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसका असर मैदानी इलाकों में गुरूवार सुबह तक देखने को मिल सकता है। सोमवार को ब्रजघाट में 199.20 गेज मीटर व तिगरी में 199.60 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को बृजघाट का जलस्तर 199.15 गेज मीटर और तिगरी का 199.55 गेज मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद बुधवार को ब्रजघाट में 199.45 व तिगरी में 199.85 गेज मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। गंगा में जल स्तर बढ़ने से तटों पर स्थित झोपड़ियों में रहने वाले पुरोहित व दुकानदार पूरी तरह से पीछे हट गए हैं। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से ब्रजघाट में 201.9 गेज मीटर और तिगरी में 202.5 गेज मीटर से काफी नीचे है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क है। बुधवार को धनौरा विधायक ने तिगरी गंगा पहुंचकर बढ़े जलस्तर का मुआयना किया। बाढ़ चौकियों पर तैनात किर्मियों को सर्तक रहने के लिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed