फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   रिफाइंड से बनाए गए देशी घी को पकड़ा

रिफाइंड से बनाए गए देशी घी को पकड़ा

Wed, 28 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रिफाइंड से बनाए गए देशी घी को पकड़ा
मौके से 81 पैकेट एक किलो व 109 पैकेट आधा किलो के बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मंडी धनौरा।
रिफाइंड तेल व फ्लेवर के जरिए नकली देशी घी बनाते हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया है। मौके से लगभग डेढ़ कुंतल घी व पैकिंग मशीन बरामद की गई है। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी थाने पहुच कर मामले की जांच कर रहे हैं। गजरौला की उमंग डेयरी के अधिकारियों को भी बुलाया जा रहा है।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव मलंगपुरा में एक व्यक्ति रिफाइंड व वनस्पति घी में देशी घी का फ्लेवर मिलाकर देशी घी तैयार करता है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापा मारकर एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़ा गया व्यक्ति नंदकिशोर पुत्र रामचरन हाल निवासी ग्राम मलंगपुरा व स्थाई निवासी ग्राम सिंहपुर सानी जिला संभल का रहने वाला है। उसके पास से 81 पैकेट एक किलोग्राम पैकिंग के व 109 पैकेट आधा किलोग्राम के पकड़े गए। काफी संख्या में गजरौला की उमंग डेयरी के रैपर बरामद किए गए। पैकिंग मशीन भी मौके से पकड़ी गई। पुलिस सभी सामान लेकर थाने आ गई। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामजीत सिंह भी थाने आ गए। नंदकिशोर ने बताया कि रिफाइंड आदि के जरिए नकली देशी घी तैयार कर धनौरा व आसपास के इलाके में सप्लाई करता था। एसडीएम संजीव यादव ने बताया कि उमंग डेयरी के अधिकारियों को बुलाया गया है। अग्रिम कार्रवाई उनकी रिपोर्ट के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed