फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   शनैश्चरी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

शनैश्चरी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
शनैश्चरी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ब्रजघाट और तिगरी धाम पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान, दान-हवन से पाया पुण्यलाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
शनैश्चरी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा पीठ पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। शनिवार को भोर के चार बजे से ही गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में अस्था की डुबकी लगाई और सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर मां गंगा को पुष्प और दीप अर्पित कर पुण्य कमाया। उधर, तिगरी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे।

शनिवार को शनैश्चरी अमावस्या के अवसर पर ब्रजघाट गंगा के लिए शुक्रवार रात बारह बजे के बाद से ही आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पीठ पर पहुंचने शुरू हो गए। शनिवार भोर के चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य कमाया। श्रद्धालुओं ने काले कपड़े व काली वस्तुएं दान कर पापों से मुक्ति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बरसात से गंगा का जल स्तर बढ़ा होने पर पानी की गहराई के स्थान पर खतरे का निशान लगाते हुए बैरीकेडिंग कर दी गई। इससे आगे श्रद्धालुओं को स्नान के लिए नहीं जाने दिया। इस दौरान गंगा तट पर मेले का आयोजन भी किया गया। उधर, तिगरी गंगा तीर्थ पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed