{"_id":"595d4a374f1c1b3e2a8b475c","slug":"111499286071-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से गिरा मकान परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से गिरा मकान परिवार के 5 लोग दबे, गंभीर
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर की मंढैया मंगलवार रात बरसात के दौरान कच्चा मकान गिर गया। इससे मकान में सो रहे परिवार के पांच लोग दब गए। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलवे में दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव निवासी विमला देवी के पति की मौत कई साल पहले हो चुकी है। अब बिमला अपने बच्चों के साथ घर पर गुजारा करती है। बिमला का कच्चा मकान बना हुआ था। बताया जाता है कि रोजाना की तरह बिमला मंगलवार रात को भी चार बच्चों के साथ घर में सो रही थी। मध्यरात्रि तेज बरसात होने के दौरान मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें बिमला, बेटा सुंदर, साने, विपिन व मासूम बेटी काजल मलवे में दब गए। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले वाले मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।