{"_id":"594595f94f1c1b69588b458b","slug":"111497732601-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वजह से 20 घंटे देरी से विदा हुई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वजह से 20 घंटे देरी से विदा हुई बारात
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गंगेश्वरी।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलावड़ा में बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बारातियों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस दुल्हन के भाई को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद घराती व बराती हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। छह घंटे बाद युवक को पुलिस ने छोड़ा। इसी चक्कर में बारात बीस घंटे बाद विदा हो पाई।
गांव तलावड़ा निवासी सोहनलाल की बेटी की बारात शुक्रवार को संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर से आई थी। दोपहर बारह बजे बारात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बरातियों में मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दुल्हन के भाई किशनपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। घराती व बरातियों ने शादी की रस्म बीच में ही छोड़ दीं। हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के लिए थाने पहुंच गए। शुक्रवार रात में सारी रस्म पूरी हुईं। शनिवार सुबह बारात विदा हुई।