फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   111 couples got married, 55 got married

111 जोड़ों ने लिए फेरे, 55 किया निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
111 couples got married, 55 got married
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 166 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस दौरान 111 हिंदू जोड़ों ने फेरे लिए। जबकि 55 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम में इन जोड़ों पर कुल 84.66 लाख रुपये खर्च किए गए। सरकार की ओर से सभी नगदी और उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद की अलग-अलग तहसील पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील अमरोहा में 62, धनौरा में 57, हसनपुर में 47 जोड़ों समेत कुल 166 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। तहसील अमरोहा में ब्लाक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर की देख रेख में हुआ। जिसमें 31 हिंदू एवं 31 मुस्लिम जोड़े रहे।
विज्ञापन

तहसील हसनपुर में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, ब्लाक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया। जबकि कार्यक्रम में उपायुक्त स्वत, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक अभियंता लोनिवि आजम वारिस, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई मोहम्मद हारुन, उपजिलाधिकारी की देख रेख में संपन्न हुआ। इस तरह से कुल 41 हिंदू, 6 मुस्लिम जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील धनौरा विधायक राजीव तरारा, ब्लाक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। परियोजना, सहायक निबंधक, सहकारिता अमरोहा, अधिशासी अभियंता, जल निगम निदेशक, डीआरडीए, जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर मोहम्मद, उपजिलाधिकारी की देख रेख में हुआ। विवाह बंधन में 39 हिंदू तथा 18 मुस्लिम जोड़ों का विवाह कराया गया। इस तरह से प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए और कुल 84.66 लाख खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed