फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 trains will stop at Kankather from today

Amroha News: श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए कांकाठेर में आज से होगा 11 ट्रेनों का ठहराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
11 trains will stop at Kankather from today
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में स्नान कर पुण्य कमाने वाले श्रद्धालुओं, व्यापार के मकसद से आ रहे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए आज रविवार से कांकाठेर रेलवे स्टेशन पर 11 ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। दोनों तरफ की ट्रेन 28 नवंबर तक स्टेशन पर रुकेंगी। एक स्पेशल ट्रेन दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

गंगा किनारे लगे मेला का देवोत्थान एकादशी को भव्य पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। इस बार मेले में 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। बिलारी, चंदौसी, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के श्रद्धालु ट्रेनों में सवार होकर आते हैं। कांकाठेर रेलवे स्टेशन गंगा मेले के निकटवर्ती स्टेशन है। जिससे मेले में आते जाते हैं, लेकिन इस स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव नहीं है। मेले के चलते 11 ट्रेनों का 26 नवंबर से 28 नवंबर तक ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

कांकाठेर स्टेशन मास्टर सचिन कुमार कश्यप का कहना है कि स्टेशन पर दोनों तरफ की ट्रेन रुकेंगी। इसके अलावा मेले में 26 व 27 नवंबर को 04393 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पहले यह अलीगढ़ से गजरौला चलती थी, लेकिन मेले के चलते अलीगढ़ से कांकाठेर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गंगा मेले के लिए इन ट्रेनों का होगा ठहराव-
1- 14315-इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली जाने को

2-14316-इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से वापसी के लिए

3-14311/21आला हजरत एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

4-14312/ 22 आला हजरत एक्सप्रेस दिल्ली से आने के लिए

5-15059-लाल कुआं इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए

6-15060-लाल कुआं इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से आने के लिए

7-15909-अवध आसाम एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

8-15910-अवध आसाम एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

9-22453-राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ जाने के लिए

10-22454-राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ से आने वाली

11-15036-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ जाने वाली

12-15035-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से आने वाली

13-14205-अयोध्या एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

14-14206-अयोध्या एक्सप्रेस दिल्ली से आने वाली

15-14207-पदमावती एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

16-14208-पदमावती एक्सप्रेस

दिल्ली से आने वाली

17-14511-नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर जाने वाली

18-14512 नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर से आने वाली

19-15127-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दिल्ली जाने वाली

20-15128-काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दिल्ली से आने वाली

21-04303-बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस दिल्ली जाने के लिए

22-04304-दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस, दिल्ली से आने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed