{"_id":"65ac3ea56298d9921d080785","slug":"11-gates-will-be-built-in-hasanpur-to-celebrate-pran-pratistha-utsav-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-12575-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए हसनपुर में बनेंगे 11 द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाने के लिए हसनपुर में बनेंगे 11 द्वार
विज्ञापन
हसनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर की 22 जनवरी को होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव हर जगह मनाया जा रहा है। हसनपुर नगर को उत्सवी माहौल देने के लिए नगर पालिका द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 11 द्वारा बनाए जाएंगे। जिन्हें फूलों से सजाया जाएगा। विभिन्न तरह की रोशनी के शहर के प्रमुख चौराहे व रास्ते जगमग होंगे।
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में नगर पालिका द्वारा कोई कसर छोड़ने की गुंजाइश तक नहीं छोड़ी जा रही है। शहर के प्रमुख रास्तों पर सफाई व्यवस्था मुकम्मल करने के साथ ही चूना डलवाया जा रहा है। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर 11 द्वार बनाए जा रहे हैं। जो प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाले भव्य कार्यक्रम में चार चांद लगाने का काम करेंगे। नगर पालिका के अध्यक्ष राजपाल सैनी बताया कि नगर पालिका की ओर से शहर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में नगर के ब्लॉक चौराहा, सरस्वती शिशु मंदिर रोड, अंबेडकर पार्क चौराहा, इंद्राचौक, झनकपुरी, रहरा अड्डा, होली चौक, शिवाला मंदिर के पास, श्रीमती सुखदेवी इंटर काॅलेज के पास, रहरा अड्डा और अतरासी मार्ग भव्य द्वार बनाया जाएगा। जिस पर भगवान श्रीराम के झंडे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों से अपील की जाती है कि वह 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाएं। अपने घरों को सजाएं और भगवान श्रीराम की आराधना करें।
-- -- -

घास मंडी की सड़क
विज्ञापन