फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   109 police personnel of the district are relieved for non-district

जिले के 109 पुलिस कर्मी गैर जनपद के लिए रिलीव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
109 police personnel of the district are relieved for non-district
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। जिले से 33 दरोगा समेत 109 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ है। जिसके बाद एसपी ने उन्हें रिलीव कर दिया। इन पुलिस कर्मियों में कई दरोगा थानों में एसएसआई और चौकी प्रभारी के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने की तैयारी चल रही हैं। शासन के निर्देश पर पिछले कुछ सालों से एक ही जिला में तैनात पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। दो महीने पहले जिले के 109 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण गैर जनपद हुआ था। इसमें अधिकांश पुलिस कर्मी ऐसे हैं, जो अवधि जनपद में पूरी कर चुके थे। दूसरे जनपदों से आने वाले पुलिस कर्मियों ने आमद दर्ज नहीं कराई थी। लिहाजा उन्हें रिलीव नहीं किया गया था। अब कर्मियों के आने के सिलसिला जारी है। इसलिए स्थानांतरित 109 पुलिस कर्मियों को रिलीव कर दिया गया है। जिनमें 33 दरोगा के अलावा हेड कांस्टेबल और सिपाही भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed