{"_id":"68ba03bea18d1f556d01c8e6","slug":"103-processions-of-jhoolus-e-mohammadi-will-be-taken-out-in-the-district-amid-tight-security-preparations-complete-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-147079-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में निकाले जाएंगे 103 जुलूसे मोहम्मदी, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में निकाले जाएंगे 103 जुलूसे मोहम्मदी, तैयारी पूरी
Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाएगा। जिले में शहरों से लेकर कस्बों व ग्रामीण अंचलों तक कुल 103 जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूसों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व प्रशासनिक अफसर अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
मुस्लिम कमेटी में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए अलग से भी सुरक्षा का खाका खींचा गया है। पुलिस के अलावा दो प्लाटून पीएसी को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पांच इंस्पेक्टर, 20 दरोगा, 80 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जुलूस रूट पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सभी जुलूसों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जुलूस रूट पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कई प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई हैं। संवेदनशील स्थानों पर रिजर्व पुलिस बल मौजूद रहेगा।