{"_id":"5c71a9a3bdec22108404d0c0","slug":"101550952867-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते पर टिकीं किसानें की निगाहें, आज मिलेगी पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खाते पर टिकीं किसानें की निगाहें, आज मिलेगी पहली किस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किस्त आने को लेकर किसानों को निगाहें अपने बैंक खाते पर टिकी हैं। आज (रविवार) जिले के करीब 90 हजार किसानों के खाते में पहली किस्त आएगी। कलक्ट्रेट के अलावा जिले की सभी तहसीलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। कृषि विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी कर ली है।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान योजना की शुरुआत गोरखपुर से करेंगे। इसके बाद देशभर के करोड़ों किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिले में 1,75,000 लघु और सीमांत किसान है। जबकि शुरूआत में अमरोहा जिले के नब्बे हजार किसानों को पहली किस्त मिल सकेगी। कृषि विभाग पात्रता की श्रेणी में आने वाले किसानों का सत्यापन कर पहले ही केंद्र सरकार की वेबसाइड पर सूची अपलोड कर चुका है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया रविवार को कलक्ट्रेट के अलावा हसनपुर, धनौरा ब्लाक सभागार और नौगांवा सादात में नगर पालिका सभागार में कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों को भी बुलाया गया है। साढ़े दस बजे से माननीयों का संबोधन होगा। जबकि ग्यारह बजे मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान को निगाहें बैंक खाते पर टिकी हैं।