{"_id":"5bbfa27cbdec224fc869f860","slug":"101539285628-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग जिले में लगाएगा 31 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग जिले में लगाएगा 31 लाख पौधे
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। वन विभाग जिले में 31 लाख पौधे रोपेगा। वर्ष 2019 के लिए शासन की ओर से उसे यह लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार को शासन से हुई वीडियो कांफ्रेंस में यह लक्ष्य सौंपा गया। अगले वर्ष बरसात में यह पौधे रोपे जाएंगे।
जिला वन अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि शासन से 31 लाख पौधे रोंपने का लक्ष्य मिला है। पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधे करीब रोपे जाने हैं। जिला अमरोहा में 15 लाख 21 हजार पौधे वन विभाग की ओर से रोपे जाएंगे। जबकि 15 लाख 80 हजार पौधे दूसरे विभागों की ओर से रोपे जाएंगे। 2019 में बरसात के मौसम में इन पौधों को रोपा जाएगा। इस वर्ष भी जो पौधे रोपे गए हैं। उनकी देखभाल भी की जा रही है। हमारे जिले में सेंचुरी क्षेत्र भी आता है जिसके कारण पर्यावरण के विषय में अधिक विचार किया जा रहा है।